रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। ठिठुरती ठंड में तेलीबांधा जलाशय के पास प्रदर्शनरत बीएड शिक्षकों को हटाने पुलिस रविवार सोमवार की रात काफी बर्बरता बरती?। इस दौरान शिक्षिकाओं ने रोते रोते बताया कि पुलिस कर्मियों अफसरों ने बैड टच भी किया । रविवार को दोपहर अंबेडकर प्रतिमा स्थल जाने निकले इन शिक्षकों को पुलिस ने जलाशय के पास रोक दिया। इसके बाद से हजारों शिक्षक और उनके बुजुर्ग परिजन बच्चे वहीं जीई रोड पर धरने पर बैठ गए। और वे चर्चा के लिए मुख्य मंत्री को बुलाए जाने की मांग करने लगे। लेकिन न सीएम आए न उनकी तरफ से कोई प्रतिनिधि मंत्री,अफसर भी नहीं पहुंचे। और फिर रात करीब 12 बजे के बाद उन्हें जबरिया वहां से उठाने भगाने का उपक्रम शुरू हुआ ।रात 11 बजे से डेढ़ बजे रात तक यह सिलसिला जारी रहा। महिलाओं ने शिकायत की कि पुरुष पुलिस कर्मियों की बर्बरता के कारण 5 महिला शिक्षकों को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। ।इनमें तीन की हालत गंभीर हैं । एक महिला शिक्षिका लक्ष्मी जुर्री का कहना है कि चार पुरुष पुलिस कर्मियों ने जबरदस्ती उठाया गया, चारों उनके ऊपर गिर गए, गंभीर चोट आई,हालत गंभीर है। वहीं दूसरी महिला शिक्षिका मेनका उसेंडी का कहना है कि पुरुष पुलिस वाले ने उनके पेट पर लात मारा और घसीटते हुए ले गए। वहीं सीमा तिग्गा मैडम बेहोशी के हालात में हस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी बेहोश है।
इसी दौरान इन महिला शिक्षकों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों अफसरों ने उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया और शरीर के कई हिस्सों में बैड टच किया। इन शिक्षकों को बसों में बिठाने के लिए महिला आरक्षकों की कोई मदद नहीं ली गई। पुरुष पुलिस कर्मी ही उन्हें घसीट-घसीटकर बसों में ठूसते रहे। एक महिला ने बताया कि कई पुलिस कर्मियों ने उसकी छाती पर हमला भी किया।
सीएम ने कहा-इन शिक्षकों के आग्रह पर सीएम विष्णु देव साय रात मुलाकात के लिए तो नहीं पहुंचे। लेकिन सोमवार दोपहर कहा कि सरकार इन शिक्षकों की बेहतरी चाहती है । इसके लिए सीएस की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। हम भी नहीं चाहते कोई भी नौकरी से अलग न हो।
कमेटी की जो सिफारिश आएगी उस पर विचार करेंगे। वहीं पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि शिक्षकों को धैर्य रखना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सारी प्रक्रिया हुई है। सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। कमेटी मैं अपनी बात रखनी चाहिए।
बैज ने कहा-पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार कमेटी गठित तक शिक्षकों को गुमराह कर रही है। इस कमेटी की अब तक एक बैठक भी नहीं हुई। कमेटी को निश्चित समय सीमा देकर निर्णय लेना चाहिए।