रायपुर

पिता के साथ गार्डन गए 7 साल के मासूम की मांझे से मौत
20-Jan-2025 4:00 PM
पिता के साथ गार्डन गए 7 साल के मासूम की मांझे से मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। 
राजधानी के पचपेड़ी नाका में रविवार शाम एक 7 साल के मासूम की चायनीज मांझे से गला रेंधने  की वजह से मौत हो गई। वहअपने पिता के साथ गार्डन घूमने जा रहा था। अचानक एक चाइनीज मांझा आया और बच्चे के गले में फंस गया। थोड़ी ही देर में बच्चा लहूलुहान हो गया।  पिता आसपास मौजूद लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। वहां इलाज नहीं हो पाया तो उसे बच्चों के अस्पताल ले गए। लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने भी इलाज करने से मना कर दिया। तब बच्चे को अंबेडकर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रात 8 बजे उसकी मौत हो गई। इसी समय देवेंद्रनगर में एक महिला वकील और बूढ़ापारा में एक युवक भी गंभीर चाइनीज मांझे से घायल हो गए। पिरदा निवासी धनेश साहू (35) गाड़ी मैकेनिक हैं। वह संतोषी नगर में किराए के मकान में रह कार शो रूम में काम करता है। इसी तरह से ऐसे ही माँझे से महिला अधिवक्ता बुरी तरह चोटिल  हो गई। वह दो पहिया वाहन से एक्सप्रेस वे गुजर नहीं रही थी। माँझे से महिला के गले और अंगुलियों में गंभीर चोटें आई हैं। हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं बढऩे के बाद भी प्रशासन चाइनीज मांझे कि बिक्री पर रोक लगाने जैसी कोई कदम नहीं उठा रहा है। राजधानी के बूढ़ापारा सद्दाणी चौक के रास्ते पर बड़ी संख्या में ऐसी दुकानें हैं जहां पर चाइनीच मंझा और पतंगे बेची जा रही है। चायनीच पतंग वजन और लंबाई में काफी बड़ी होनी की वजह से मंझा भी मोटे धागे से बनाया जाता है। कुछ मंजे तो पतले प्लास्टिक के भी होते हैं। 


अन्य पोस्ट