रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 20 जनवरी। पूर्व पार्षद उत्रसेन गहिरवारे ने कांग्रेस से पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से उत्रसेन गहिरवारे ने नगर पालिका के पर्यवेक्षक हर्षद मेहता पूर्व विधायक धमतरी, एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्याभूषण सोनवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष उद्योराम वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रवीण साहू को अपना आवेदन देकर दावेदारी पेश की है।
ज्ञात हो कि उत्रसेन गहिरवारे, पूर्व चुनाव में मात्र एक कांग्रेस का पार्षद ही जीता था। उत्रसेन गहिरवारे, युवा नेता के साथ-साथ युवाओं में एक अच्छी पकड़ है, साथ ही वह शासकीय महाविद्यालय का जन भागीदारी के अध्यक्ष भी रहे हैं, साथ ही पार्षद रहते अपने वार्ड में विकास किए हैं। उत्रसेन गहिरवारे हमेशा जनहित मुद्दा को लेकर आंदोलन करते आए हैं, एवं लोगों की समस्या को हल किए हैं। अभनपुर बस्ती में कुल 6 वार्ड हैं।