रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी। राजधानी में एक युवती के प्रसव का मामला सामने आया है जिसमें उसके प्रेमी ने प्रसव के बाद बच्चे की मृत्यु होने पर दफनाया। मामला लोधीपारा स्टेशन रोड निवासी युवक से जुड़ाहै। युवक का नाम कृष्णा साहू है। जो पिछले एक वर्ष से युवती के साथ लिवइन में रह रहा था। इसी दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बना, और युवती गर्भस्थ हो गई। उसके बाद से कृष्णा शादी करने का भरोसा दिलाता रहा। लेकिन हर बार टालता रहा। गर्भस्थ होने की जानकारी युवती ने कृष्णा को दी, तो बच्चे को जन्म देने के लिए भी तैयार हो गया। इस बीच युवक की बहन ने बच्चे का अबॉर्शन कर शादी करने की बात कही। युवती ने नवंबर में बच्चे को जन्म दिया उसके बाद कृष्णा और परिजन बच्चे को लेकर चले गए। पीडि़ता ने 10 दिसंबर को अपने साथ रेप होने का केस खमतराई दर्ज कराया। और एसएसपी से भी शिकायत की। युवती का कहना है कि कृष्णा किसी और युवती के साथ रह रहा था। और बच्चे को दफना दिया गया है।