रायपुर

कोर्ट परिसर में बलवा करने वाले वकीलों पर एफआईआर
19-Jan-2025 4:16 PM
कोर्ट परिसर में बलवा करने वाले वकीलों पर एफआईआर

 भीड़ की एक तस्वीर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी।
शुक्रवार शाम जिला कोर्ट परिसर में बलवा मार पीट करने वाले वकीलों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

एक हजार से अधिक वकीलों की भीड़ ने कचहरी डाकघर के सामने गलियारे में शुक्रवार करीब तीन बजे खमतराई के एक बंदी की जमकर पिटाई की थी। इस आरोपी अजय सिंह ने गुरूवार रात एक वकील पर हमला किया था । वह आरोपी, अपनी बहन के खिलाफ बहनोई का केस लड़ रहे वकील दीर्घेश शर्मा पर हमला किया था । इसे शुक्रवार को पेश कर पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची थी। इसी दौरान वकीलों ने पुलिस की सुरक्षा में लाए जा रहे अजय सिंह पर हमला किया और जमकर पिटाई की । किसी तरह से पुलिस उसे बचाकर ले जाने में सफल रही।

इसी दौरान वकीलों ने वहां ड्यूटी कर रहे आईपीएस अफसर के साथ भी हाथापाई दुर्व्यवहार किया । यह पूरा वाकया  कोर्ट के सीसीटीवी और   पुलिस अमले के निजी फोन वाट्सएप पर रिकार्ड हुआ। कोर्ट परिसर में हुए इस घटना को कोर्ट प्रशासन ने गंभीरता से लेकर पुलिस प्रशासन से कड़ा एतराज जताया है। पुलिस ने भी इसे कानून व्यवस्था का मामला माना है। सिविल लाइंस पुलिस ने आज पिटाई करने वाली भीड़ में शामिल अज्ञात वकीलों पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो के जरिए पहले हमला करने वाले वकीलों की पहचान कर रही है। इनमें बलवा का अपराध गैर जमानती है ऐसे में पहचान किए गए वकील को गिरफ्तार किया जाना अनिवार्य होगा। 


अन्य पोस्ट