रायपुर
रायपुर, 18 जनवरी। तेंदूपत्ता खरीदी सीजन शुरू होने से पहले राज्य लघु वनोपज संघ ने एक वर्ष की संविदा अवधि के लिए 89 सहायक प्रबंधकों की नियुक्ति की है। इनमें सहायक प्रबंधक उपार्जन पर 50,प्रबंधन 7,निर्माण 7 और सहायक प्रबंधक 25 शामिल हैं। इन्हें 37500 एक मुश्त वेतन देय होगा। कोई भी भत्ते,पेंशन, मृत्यु लाभ नहीं मिलेगा। एक वर्ष की सेवावधि बाद कार्यकाल का आंकलन कर पुन एक वर्ष सेवा विधि बढ़ाई जा सकेगी। दोनों पक्ष एक माह की सूचना देकर सेवा से पृथक हो सकेंगे। इससे पहले इन पदों पर डिप्टी रेंजरों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने की परम्परा थी। कांग्रेस सरकार में इसे बदल दिया गया था, और संविदा नियुक्ति का निर्णय लिया गया था। इसका रेंजरों ने जमकर विरोध किया था। नई सरकार ने पुन: रेंजरों की नियुक्ति का भरोसा दिलाया था, लेकिन वन विभाग ने कल यह सूची जारी कर दी। इसे लेकर वन कर्मचारियों ने गहरा आक्रोश पनप रहा है। वे इसके लिए पीसीसीएफ को दोषी ठहरा रहे हैं।