रायपुर

जिला कोर्ट में वकीलों ने आरोपी की पिटाई की, आईपीएस से भी दुव्र्यवहार
18-Jan-2025 7:12 PM
जिला कोर्ट में वकीलों ने आरोपी की पिटाई की, आईपीएस से भी दुव्र्यवहार

बहनोई की तरफ से केस लडऩे मना कर रहा था आरोपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी। खमतराई निवासी वकील पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम इसे कोर्ट में पेश किए जाने के समय जिला कोर्ट के सैकड़ों वकीलों ने जमकर हंगामा मचाया। और इस आरोपी के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई भी की। इस दौरान एक आईपीएस अफसर के साथ भी वकीलों ने झूमाझटकी की।

मनोज सिंह शिवानंद नगर खमतराई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी की शाम 07.40 बजे आरोपी अजय सिंह ने अजय सिंह  के दोस्त दीर्घश शर्मा पुराने विवाद के चलते गाली गलौज कर जान से मारने के नियत से दीर्घश शर्मा को पत्थर मारकर बांये गाल में चोट पहुंचाया। अजय, मनोज सिंह बीच बचाव करने आया तो उसे भी पत्थर मारा।  हत्या करने के नियत से अपने पास रखे चाकू से हत्या करने के लिये मनोज के गला को काटने के लिये प्राण घातक हमला कर फरार हो गया ।इस रिपोर्ट पर  धारा 296,115(2), 351(3),117 (2),109 बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू  की। और घेरेबंदी कर उसे शुक्रवार को  पकड़ कोर्ट में पेश किया।इसी दौरान सैकड़ो वकील कोर्ट परिसर में उसके आते ही घेरकर पिटाई की। किसी तरह से उसे भीड़ से निकालकर पुलिस कोर्ट में पेश कर सकी।

आरोपी अजय सिंह ने भी कहा कि मनोज ने  मुझे भी मारपीट किया है झूठा बयान देने लगा। जिसे समक्ष गवाहों के कार्यवाही करन्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। अजय सिंह की बहन का बहनोई के खिलाफ फैमिली कोर्ट में केस चल रहा था। और दीर्घेश, विरोधी पक्ष के लिए केस लड़ रहा था । और अजय, केस न लडऩे दीर्घेश को मना करने के दौरान यह हमला किया ।


अन्य पोस्ट