रायपुर

गोकुल नगर गौठान में बने कंडे इस्तेमाल हो रहे मुक्तिधाम में
18-Jan-2025 4:00 PM
गोकुल नगर गौठान में बने कंडे इस्तेमाल हो रहे मुक्तिधाम में

 एक माह में 1 लाख रूपए का आय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी।  जोन 6 के गोकुल नगर गौठान में एक पहल सेवा समिति की  महिलाओं की सहायता से गोबर से निर्मित कंडें मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए बेचने की व्यवस्था सफलता से संचालित हैं।

 जोन कमिश्नर  रमेश जायसवाल ने जानकारी दी है कि गोकुल नगर गौठान में एक सेवा पहल संस्था की महिला समिति की 5 महिलाएं की  गोबर से कंडे बनाती हैं। इन्हें मुक्ति धाम में विक्रय कर  एक माह में एक लाख रूपये की आय अर्जित हुई है. नगर निगम प्रशासक एवं निगम आयुक्त के निर्देश पर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार के लिए  जलाऊ लकडिय़ों के स्थान पर कंडों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 


अन्य पोस्ट