रायपुर
63 राप्रसे अफसरों के तबादले
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। निकाय चुनाव की घोषणा से पहले राज्य सरकार ने राप्रसे अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं।कल रात जारी आदेशानुसार एक दर्जन अफसर जो अर्से से मंत्रालय राजधानी के अन्य दफ्तरों में जमे हुए थे उन्हें फील्ड में भेजा गया है। मंत्रालय में तो ये राप्रसे अफसर, निर्धारित कोटे से अधिक हो गए थे। करीब आधा दर्जन उप-अवर सचिवों के तबादले किए गए हैं । इसी तरह से निर्वाचन आयोग, अन्य विभाग प्रमुखों कमिश्नर आफिस में जमे भी हटाए गए हैं।
मंत्रालय से उप सचिव शिव कुमार बैनर्जी, प्रकाश सर्वे,अवर सचिव सिल्ली थामस,गंगाधर वाहिले,ज्योति कुजूर अरसे बाद बाहर निकाले गए हैं। इसी बदलाव नें स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी रहे संजय मरकाम भी हटाए गए हैं। इनसे पहले दोनों डिप्टी सीएम, वन , राजस्व, महिला बाल विकास मंत्री के भी ओएसडी, निज सचिव निज सहायक बदले जा चुके थे।
सबसे अहम बदलाव रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ये सीओओ उज्जवल पोरवाल का हुआ है। पोरवाल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शुरू होने के समय से ही रायपुर में पदस्थ रहे। इसी तरह से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमे हुए दो डिप्टी सीईओ विनय अग्रवाल, अपूर्व टोप्पो भी फील्ड भेजे गए हैं।
दो आईएएस के प्रभार बदले
राज्य सरकार ने आज दो आईएएस अफसरों के प्रभार बदले हैं। बलरामपुर पंचायत की सीईओ रेना जमील को मंत्रालय में उपसचिव उद्योग वाणिज्य, नारायणपुर के एसडीओ वासू जैन को सीईओ जिला पंचायत सक्ती पदस्थ किया गया है। इससे पहले सरकार ने कल हुए राप्रसे अफसरों के तबादलों में से 7 के आदेश संशोधित किया है।