रायपुर

तडक़े वित्त मंत्री के बंगले पहुंचे बीएड शिक्षक, तीन घंटे बाद भी नहीं मिले, बसों में भरकर ले गई पुलिस
18-Jan-2025 3:56 PM
तडक़े वित्त मंत्री के बंगले पहुंचे बीएड शिक्षक, तीन घंटे बाद भी नहीं मिले, बसों में भरकर ले गई पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी। कडक़ड़ाती ठंड में शनिवार सुबह 6:00 से लगभग 300 बीएड सहायक शिक्षकाएं तूता धरना स्थल से  वित्त ओपी चौधरी के बंगले आ पहुंची।वह सभी समायोजन की मांग कर रही हैं।पिछले 1 महीने से तूता में धरनारत हैं। और आए दिन नए-नए तरीको से प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन घंटे बाद भी अब तक वित्त मंत्री  उनसे मिलने बंगले के बाहर नहीं आए हैं ।करीब तीन घंटे तक गेट पर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी को जबरिया बसों में  बिठाकर वापस तूता धरना स्थल छोड़ आई।

पिछले करीब 1 महीने से प्रदेश भर से आई क्चश्वष्ठ सहायक शिक्षक राजधानी रायपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं । कई स्तर के प्रदर्शन के बाद भी सरकार की तरफ से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। इससे उलट लगातार जिलों से उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी हो रहा है। करीब 2855  सहायक शिक्षकों राज्य सरकार बर्खास्त कर रही है। लिहाजा सहायक शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इससे पहले सहायक शिक्षकों ने चुनाव आयोग पहुंचकर अपने मतदाता पहचान पत्र को रद्द करने की मांग की थी, उन्होंने कहा था कि अगर उनका समायोजन नहीं किया जाएगा तो वह चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे।  बता दें कि राज्य सरकार ने सहायक शिक्षकों की मांगों को लेकर एक कमेटी का गठन किया है, जो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई है। हालांकि अभी तक कमेटी की एक भी बैठक नहीं हुई है।

यूथ आइकॉन चौधरी युवाओं से मिलने से डर रहे-कांग्रेस

बीएड शिक्षकों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक बयान में कहा कि बीएड शिक्षक पुलिस उनको संगीन धाराओं मे फंसाने की धमकी दे रहे ।मंत्री से मिलने जाना, अपनी मांग रखना गुनाह हो गया है।खुद को यूथ आइकॉन बताने वाले ओपी चौधरी युवाओं से मिलने मे डर रहे।बीएड शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार निंदनिय है।


अन्य पोस्ट