रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी। देर से आने वाले कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह का धरपकड़ अभिसान जारी है। सिंह ने आज सप्ताह के अंतिम दिन जिला महिला बाल विकास कार्यालय पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर चेक की।
इसके बाद रोजगार कार्यालय का भी निरीक्षण किया कर्मचारी की उपस्थिति की जानकारी ली। अवकाश में रहने वाले कर्मचारियों के आवेदन की जानकारी ली, कहा कि बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई कर वेतन काटा जाए। इसके बाद प्रशासक के नाते नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया।
नगर निगम के डाटा सेंटर पहुंचे ऑनलाइन उपस्थिति की जानकारी ली और कहा कि कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सभी मौजूद लोगों को सभा कक्ष में बुलाकर बैठक लेकर कहा निष्ठा ऐप में सुबह किसी भी हाल 10 बजे कार्यालय आ जाए किसी भी हाल में 5: 30 बजे से पहले कार्यालय ना छोड़े अन्यथा वेतन काटा जायेगें। हरेक कर्मचारी की टेबल पर नाम पट्टिका लग जानी चाहिए, ताकि सभी की पहचान हो। साथ ही कर्मचारी से निगम कार्यालय की व्यवस्था अच्छी करने के लिए सुझाव लिया। कार्यालय आने वाले हितग्राहियों नागरिकों से की समस्या को संवेदनशीलता से सुनकर समाधान करने प्रयास करे।
आज शाम रजिस्टर चेक करेंगे
पूर्व घोषणा अनुसार कलेक्टर आज शाम कलेक्टोरेट को सभी विभागों का अटेंडेंस शीट चेक करेंगे और लेट आने वालों पर कार्रवाई करेंगे।