रायपुर

गाली-गलौज, मारपीट और बॉटल डंडे से हमले की आठ घटनाएं
14-Jan-2025 3:23 PM
गाली-गलौज, मारपीट और बॉटल  डंडे से हमले की आठ घटनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। 
राजधानी और आसपास बीते 24 घंटे में गाली गलौज मारपीट और बॉटल डंडे से हमले की आठ से अधिक घटनाएं दर्ज की गई। 
देवेन्द्र नगर के त्रिमूर्ति नगर में  सोमवार दोपहर दो गुटों में मारपीट हुई। इलाके के फोकटपारा निवासी युवक सौरव डोंगरी (20)अपनी एक्टिवा से जा रहा था । हां जय अंकित सोनी ने उसके साथ पुराने विवाद पर से सौरव को रास्ता रोककर गाली गलौज कर बियर बॉटल से मारकर चोट पहुंचाया। इस पर जय सोनी की पत्नी प्रमिला सोनी ने सौरव व साथियों पर गाली गलौज डंडे से हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

टिकरापारा के देवपुरी भाठागांव में जमीन मकान के विवाद में दिनेश त्रिपाठी ने  जयंत नायक के साथ गाली गलौज करते हुए घर में तोडफ़ोड़ की। धरसींवा के चरौदा में प्रमोद निर्मलकर ने शुभम वर्मा व साथियों पर बिना कारण गाली गलौज कर रहे थे, इन्हे मना करने पर मारपीट की। धरसींवा के वार्ड 1 निवासी अरूण वर्मा,प्रशांत वर्मा ने पुरानी रंजिश पर मो वाहिद से गाली गलौज कर मारपीट की । 

खरोरा के ग्राम बुडेरा में पैसे के लेनदेन विवाद में झलेंद्र बंजारे ने कलिराय धीवर के साथ मारपीट की । ग्राम कनकी में नशे में धुत्त छोटे भाई गगन वर्मा ने अपने बड़े भाई पीयूष वर्मा के साथ मारपीट की ।तो सड्डू शराब दुकान में शराब खरीदने को लेकर अग्यात लोगों ने राधेलाल ढीवर के साथ मारपीट की । ग्राम चटौद में परमेश्वर ध्रुव अपने पिता जैतराम ध्रुव के साथ मारपीट कर रहा था। बहू ने मना किया तो गाली गलौज कर घायल किया। पुलिस ने सभी मामलों में धारा 296,115-2,351-2,324,3-5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट