रायपुर

ढेबर ने प्रमोद दुबे के वार्ड में बंटवाए मिठाई-दवाई कीट
13-Jan-2025 5:54 PM
ढेबर ने प्रमोद दुबे के वार्ड में बंटवाए मिठाई-दवाई कीट

  कांग्रेस में हलचल  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी।
रायपुर नगर निगम के मेयर, और पार्षद टिकट के दावेदार वार्डों में सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में पूर्व मेयर एजाज ढेबर के तरफ से सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड में नववर्ष के उपलक्ष्य में बांटे जा रहे मिठाइयों, और दवाई कीट की काफी चर्चा है।

ढेबर को भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से टिकट का दावेदार माना जा रहा है। इस वार्ड से सभापति प्रमोद दुबे पार्षद थे। प्रमोद दुबे के वार्ड चुनाव लडऩे की संभावना कम बताई जा रही है। इन सबके बीच ढेबर की तरफ से भगवतीचरण शुक्ल वार्ड के घरों में नववर्ष की शुभकामना संदेश और मिठाई व दवाई कीट दिए गए हैं। इसकी वहां काफी चर्चा हो रही है। 

ढेबर मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से पार्षद हैं और यह वार्ड महिला आरक्षित हो गया है। ऐसी स्थिति में उन्हें चुनाव लडऩे के लिए दूसरे वार्ड जा सकते हैं।


अन्य पोस्ट