रायपुर

एक मकान बंद कर दूसरे में गया था, चोरों ने कर दी सेंधमारी, गिरफ्तार
13-Jan-2025 3:55 PM
एक मकान बंद कर दूसरे में गया था, चोरों ने कर दी सेंधमारी, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। 
थाना राखी क्षेत्रातंर्गत सेक्टर-28 स्थित सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार कर लिए गए ।
नीरज कुमार राय ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह नवागांव राखी में रहता है तथा उसका एक अन्य मकान दशहरा मैदान के सामने नवागांव सेक्टर 28 में स्थित है। वहांपर समय-समय पर आकर रहता है। वह 6 जनवरी को दशहरा मैदान के पास स्थित मकान में ताला लगाकर अपने सेक्टर-29 के मकान में चला गया था। 

11 जनवरी को सुबह अपने नवागांव स्थित मकान में पहुंचने पर देखा तो उसके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ कुण्डी में लटका हुआ था। अंदर जाने पर देखा तो घर का सभी सामान बिखरा हुआ था तथा घर में रखे एल सी डी, लैपटॉप, सांउड सिस्टम, कारवां सहित अन्य समान नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोडक़र कमरे अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। इस रिपोर्ट पर राखी पुलिस ने  धारा 305, 331(4)  अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान संलिप्त आरोपी छोटू टण्डन उर्फ छिंदी एवं रितेश खुंटे की जानकारी मिली। दोनों  को पकडक़र  कड़ाई से पूछताछ करने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।  दोनों  से चोरी की एलईडी टी.व्ही., साउंड सिस्टम, लैपटॉप कुल कीमत लगभग 80,000/- रूपए जप्त  किया गया। तीसरे की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी: छोटू टण्डन उर्फ छिंदी पिता पंचूराम टण्डन उम्र 20 साल निवासी नवागांव सेक्टर - 28 थाना राखी जिला रायपुर, रितेश खुंटे पिता राजेन्द्र खुंटे उम्र 20 साल निवासी तेंदुआ थाना राखी जिला रायपुर।


अन्य पोस्ट