रायपुर
मल्टी वोट मल्टी पोस्ट वाले ईवीएम इस्तेमाल होंगे
रायपुर, 13 जनवरी। जिला प्रशासन ने निगम चुनाव की तकनीकी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में ईवीएम की प्रथम चरण टेस्टिंग एफएलसी की गई।इसके लिए ईसीएल हैदराबाद. के इंजीनियर्स बुलाए गए हैं। । ये मशीने कल ही जिला कलेक्टोरेट से कॉलेज ले जाई गई थी।
शुक्रवार को ये चुनाव ईवीएम से कराने का निर्णय हुआ था।हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों में उपलब्ध अपनी ईवीएम की एफएलसी कराने कहा है। इसके मुताबिक रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास उपलब्ध 4892 बीयू,और 2358 सीयू का आज पहली एफएलसी कराया गया। ये मशीने 2014,19 की है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के पास जिलों में कुल 10हजार सीयू, और 20हजार बीयू मशीनें उपलब्ध हैं। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या को देखते हुए और मशीनों की जरूरत पड़ेगी ।
आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपयोग किए जाने वाले ईव्हीएम मल्टी वोट मल्टी पोस्ट प्रकार के है।