रायपुर

आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता-मंजरी बक्शी
12-Jan-2025 9:07 PM
आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता-मंजरी बक्शी

रायपुर, 12 जनवरी। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था युवा ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर अपने स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण किए। इस अवसर पर युवा में आई एम अनस्टॉपेबल विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य वक्ता डॉ मंजरी बक्शी, हैप्पीनेस कोच, एवं एजुकेशनिस्ट थी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार, ,  लक्ष्मी नारायण लाहोटी, एवं  छबिलाल सोनी भी मौजूद रहे।

 डॉ. मंजरी ने  कहा कि आपको आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता, अगर रोक सकता है तो वह स्वयं की निर्धारित की गई सीमा है।


अन्य पोस्ट