रायपुर
मशीनों की पहली जांच आज हो रही
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी। आगामी निकाय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी बुधवार को कर दिया जाएगा। इसके बाद चुनावी तैयारियें को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक हुई ।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर (आर ओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ए आर ओ) की नियुक्ति नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिए अलग-अलग की जाय।
बैठक में चुनावों में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि ई व्ही एम से की एफ एल सी हेतु एक प्रभारी अधिकारी, कर्मचारी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एफ एल सी कार्यक्रम की सूचना लिखित में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए तथा यह सुनिश्चित करें कि एफ एल सी की प्रक्रिया प्रतिदिन समय पर प्रारंभ हो एवं निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर ली जाए।
आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपयोग किए जाने वाले ईव्हीएम मल्टी वोट मल्टी पोस्ट प्रकार के है। उन्होंने कहा कि नवगठित जिलों को उनके पेरेंट जिलों से ईव्हीएम आवश्यकता अनुसार प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।