रायपुर

गुरुवार रात चाकूबाजी करने वाले 4 गिरफ्तार, घायलों को इलाज के बाद
12-Jan-2025 4:26 PM
गुरुवार रात चाकूबाजी करने वाले 4 गिरफ्तार, घायलों को इलाज के बाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी। 
पुराने विवाद पर? गुरूवार रात  एक -दूसरे पर जानलेवा हमला करने वाले दो गुटों के 4 हमलावर गिरफ्तार किए गए । सभी को जुलूस के साथ कोर्ट ले जाकर पेश किया गया।

09 जनवरी की रात्रि थाना आजाद चौक के विप्र भवन समता कालोनी के पास पुराने विवाद को लेकर आलोक कामडे, रोशन विश्वकर्मा तथा अमन कामड़े का  गोलू मरकाम, वैष्णव मरकाम तथा भुवन बर्वे के साथ विवाद हुआ। इसमें  दोनों पक्षों के लोग एक - दूसरे को अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से एक - दूसरे को मारकर चोट पहुंचाया। इसमें आलोक कामड़े व वैष्णव मरकाम को गंभीर चोट आने से उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक - दूसरे के विरूद्ध थाना आजाद चौक पुलिस ने  धारा 109, 115 (2) के तहत दर्ज किया गया। 
 


अन्य पोस्ट