रायपुर

बीएड शिक्षकों ने एनसीटीई की शव यात्रा निकाली
11-Jan-2025 6:31 PM
बीएड शिक्षकों ने एनसीटीई की शव यात्रा निकाली

महिलाएं व दूधमुंहें बच्चे शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जनवरी। बी एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक निरंतर 19 अप्रैल से अपने समायोजन की मांग के लिए धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन कर रहे हैं। आंदोलन के 23 वें दिन शुक्रवार को तूता धरना स्थल पर शिक्षक संगठन के नेता, कर्मचारी नेता विजय कुमार झा,पैंशनर संघ रायपुर के जिला अध्यक्ष सी एल दुबे ने संबोधित किया। तत्पश्चात् एनसीटीई  के नियम निर्देशन की शव यात्रा निकाल  तूता धरना स्थल से बस्ती भ्रमण करते हुए गांव के अंतिम छोर तालाब में संध्या उसका अंतिम संस्कार किया गया।

 श्री झा ने बताया है कि एनसीटीई के नियम निर्देश के तहत सहायक शिक्षक बीएड सहायक शिक्षक नियुक्ति प्राप्त किए हैं। उसकी त्रुटि का दुष्परिणाम प्रदेश के सहायक शिक्षकों को भोगना पड़ रहा है। यह शव यात्रा अपने आप में अनोखा था। जिसमें महिलाएं दुधमुंहे बच्चे शामिल होकर महिलाओं ने कांधा भी दिया।

 महिलाओं ने  बर्खास्तगी के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। शवयात्रा में लगभग 3000 सहायक शिक्षक शामिल थे। अपने किस्म की अलग शव यात्रा को देखकर तूता ग्राम निवासी अचंभित हो गए। अंत में शोक सभा और मृत्यु भोज भी हुआ। श्री झा ने कमेटी के गठन का विरोध करते हुए कमेटी के प्रथम मीटिंग में ही बर्खास्तगी आदेश को निरस्त करने की मांग मुख्य सचिव अमिताभ जैन से की है?। श्री झा ने कहा है कि  3000 निर्दोष सहायक शिक्षक कड़ाके की ठंड में सजा भोग रहे हैं। जो निंदनीय है?। इसलिए तत्काल सेवा समाप्ति आदेश को वापस लिया जाना चाहिए।


अन्य पोस्ट