रायपुर

कार्ड वेरिफिकेशन और टाटा स्काई रिचार्ज करने का झांसा देकर दो लोगों से पौने 3 लाख की ठगी
11-Jan-2025 4:13 PM
कार्ड वेरिफिकेशन और टाटा स्काई रिचार्ज करने का झांसा देकर दो लोगों से पौने 3 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जनवरी।
शहर में साइबर क्राइम का ग्राफ बढ़ गया है। ठग अपना ट्रेड बदलकर  लोगों को अपना शिकार बना रहे है। एसा ही मामला आजाद चौक, और मुजगहन थाना में दर्ज हुए हैं। जहां ठग ने बजाज कम्पनी का प्रतिनिधि बताकर नए के्रडिट कार्ड वेरिफिकेशन और कार्ड लिमिट, कैश का झांसा देकर ओटीपी भेज दो लोगों से पौने तीन लाख रूपए की ठगी कर दी। पुलिस ने 420, 318-4 का मामला दर्ज किया। 

आजाद चौक  शिवनगर निवासी विजेन्द्र चंद्राकर पांच माह पूर्व उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नम्बर 9035855936 से फोन आया था। जिसमें अज्ञात ने फोन कर अपना नाम मधु गुप्ता बजाज डीबीएस कम्पनी का होना बताया। इससे पहले नए कार्ड पर बजाज कम्पनी की ओर से वालेट में 2000 रू- का कैश देने की बात कही गयी थी। कार्ड मिलने पर बजाज कंपनी के द्वारा 2000 रु- का कैश कार्ड के वालेट में आना बताया गया था। इसके लिए बजाज कंपनी की तरफ से कार्ड लिमिट के लिए कॉल कर कार्ड पर कैश मिलने का झांसा देकर वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी भेजा गया। इसकी जानकारी विजंद्र ने दे दी। जिसके बाद उसके के्रडिट कार्ड खाता से दो बार में 85000 रु- एवं 90000 रु कुल 175000 रूपए को धोखे से निकाल लिया। फ्राड होने के शक में इस बारे में कॉल करने पर उसने  क्रेडिट कार्ड खाते से 4 घंटे के लिए फ्रीज हो गया है। 

बाद में सारी राशि वापिस हो जाएगी कहा। फ्राड होने के शक में विजेंद्र ने इसकी शिकायत सायबर सेल में की।  पुलिस बताए गए मोबाइल नम्बर और खाते में हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर आरोपी की पतासाजी कर जा रही है। 

इधर मुजगाहन थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड कालोनी बोरियाकला निवासी ईनायक राव कपाले ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसके घर में लगा टाटा स्काई सेटअप बाक्स खराब हो गया था। जिसके लिए उसने गुगल पर सर्च कर आनलाईन आवेदन किया था। जिसके बाद उसके मोबाइल पर टाटा स्काई कम्पनी के नाम से मोबाइल 9064417747 नम्बर से फोन आया, जिसमें अज्ञात ने घर में लगा टीवी चालू करने को कहा पर टीवी चालू नहीं हुआ, तब उसने टाटा स्काई में बैलेंस कम होने की जाकानरी दी।

जिस पर ईनायक राव ने मोबाइल से 22 रूपए का रिचार्ज भी किया। जब टीवी चालू नहीं हुआ तो मोबाइल धारक ने अपने नम्बर से टाटा स्काई का लिंक भेज कर एप डाउनलोड करा लिया। इसके बाद  दोपहर 2:30 बजे एक तुषार अग्रवाल के नाम से  फोन आया और कहा आपका टाटा स्काई का कनेक्शन खराब है। अज्ञात ने कुछ देर बाद मोबाइल पर आए मैसेज देखने को कहा जिसमें उसके बैंक खाता से 95,000, एवं 4500 रूपये कटने का मेसेज आया था। धोखाधड़ी का शक होने पर तुषार अग्रवाल से पूछताछ करने पर  मनीष अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने फोन कर पैसा वापस करने के लिए आधार कार्ड और पेन कार्ड की कापी मांगे देने से मना कर दिया। 

इस प्रकार ईनायक राव से धोखाधड़ी हो गई। इयकी रिपोर्ट उसने मुजगह थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।


अन्य पोस्ट