रायपुर

गो मांस तस्करों को दें कड़ी सजा ...
10-Jan-2025 6:17 PM
गो मांस तस्करों को दें कड़ी सजा ...

मोमिन पारा गोकशी कांड के विरोध में सर्व हिन्दु पंचायत नाम की संस्था के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर नगर घड़ी चौक पर हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रदर्शन किया। घंटेभर से अधिक चले प्रदर्शन के चलते राजधानी की यह मुख्य सडक़ जाम की चपेट में आ गई। सडक़ पर बैठकर इन कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, और उसके बाद एसपी ऑफिस पहुंचकर गोकशी के दोषी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और आजाद चौक मुजगहन थाना प्रभारियों को निलंबित करने ज्ञापन सौंपा।  तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट