रायपुर

बीरगांव कॉलेज में प्रतिभा सम्मान
10-Jan-2025 6:16 PM
बीरगांव कॉलेज में प्रतिभा सम्मान

रायपुर, 10 जनवरी। बीरगांव के शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय में गुरूवार को  प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि मोतीलाल साहू, विधायक, प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि नंदलाल देवांगन, महापौर श्री कृपाराम निषाद,सभापति  ओम प्रकाश साहू,नेता प्रतिपक्ष, बीरगांव  उपस्थित थे ।  प्राचार्य ने प्रतिवेदन का वाचन कर मुख्य अतिथि से आडोटेरियम, अतिरिक्त दस कमरे,अधूरे बाउंड्री वॉल को पूर्ण कराने, क्रीड़ा  अधिकारी व ग्रंथपाल  के पद का सृजन  आदि  की मांग रखी । मुख्य अतिथि ने  अतिशीघ्र करवाने का आश्वासन दिया।

महापौर देवांगन ने अधूरी बाउंड्री वॉल को दो गेट के साथ जल्द ही पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। अतिथियों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त, सांस्कृतिक साहित्यिक व खेलकूद में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संयोजक डॉ ज्ञानेंद्र शुक्ला एवं डॉ हेमलाल वर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कविता कोसरिया,डॉ युगबोध पटले एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रोसमीना कुजूर ने  दिया।


अन्य पोस्ट