रायपुर

कर्मचारी बीमा निगम में गबन, निलंबित अधिकारी ने निकाले 19 लाख, एफआईआर
10-Jan-2025 4:52 PM
कर्मचारी बीमा निगम में गबन, निलंबित अधिकारी ने निकाले  19 लाख, एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी।
नवारायपुर स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम में गबन का मामला सामने आया है। डॉक्टर जयंति सिंह ने पूर्व के  निलंबित अधिकारी डॉक्टर राजेश डेगन पर शासकीय धन का अनाधिकृत उपयोग करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने राखी थाना में दर्ज कराई है।  

डॉ. जयंति सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि राज्य बीमा चिकित्सा पदाधिकारी (प्रथम श्रेणी) पद पर संचालनालय पदस्थ है। पूर्व के अधिकारी डॉ राजेश डेगन कार्यालय में पदस्थ थे। जिन्हें किन्ही कारणों से विभाग ने निलंबित कर दिया था। डॉ. जयंति सिंह उसी विभाग में नवनियुक्त हुई। जिसने पद भार के साथ ही पूर्व के कार्यों की जाच पड़ताल में पाया कि पूर्व के निलंबित डॉ. राजेश डेगन के द्वारा विभाग में रहते हुए शायकीय धन का अनाधिकृत उपयोग करने की मंशा से  से सेल्फ चेक लगाकर तीन बार में कुल 19 लाख 20 हजार रूपए का आहरण किया गया था। 

डॉ. जयंति सिंह ने इसकी सूचना संचालनालय कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें ब्लाक सी, द्वितीय तल इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। विभाग के आदेश के बाद डॉ.जयंति सिंह ने कल शाम राखी थाना जाकर निलंबित डॉ. राजेश डेगन के खिलाफ शासकीय धन का गलत उपयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्राप्त आवेदन पर आरोपी के खिलाफ बाएनएस की धारा 409 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 
 


अन्य पोस्ट