रायपुर
‘छत्तीसगढ़’संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। पत्नी और ससुरालियों से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुढ़ियारी पुलिस के मुताबिक उदय राज मिश्रा (38)का अपनी पत्नी गुडिया मिश्रा के साथ आये दिन पारिवारिक बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी कारण इनकी पत्नी गुडिया मिश्रा बीती 3 जनवरी को अपने दो बच्चों के साथ घर से बिना बताये कही चली गयी थी। उदय राज मिश्रा की रिपोर्ट पर थाना गुढियारी मे गुम इंसान 03/25 कायम किया गया था। पति उदय राज मिश्रा के पास उनकी पत्नी गुडिया मिश्रा का फोन पर वीडियो काल किया था। घर आने कहा गया तो पत्नी नही आऊंगी कहकर बोली तब उदयराज मिश्रा ने उनके परिवार वाले द्वारा प्रताडित करते है कहकर बुधवार को अपने घर में लगे सिलिंग फैन से चुनरी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। गुढियारी पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही। उदय राज मिश्रा पिता नवनीत मिश्रा (38 वर्ष) सा. स्थाई पता पन्नी थाना मउगंज का मूल निवासी बताया गया है।