रायपुर
निगम ने नक्शे के विपरीत बनी चौथी मंजिल को तोड़ा
09-Jan-2025 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। निगम जोन 9 की टीम ने व्हीआईपी कालोनी में चौथी मंजिल पर छत पर स्वीकृत नक्शे के विपरीत बने निर्माण को तोड़ा । यहां लगभग 2500 वर्गफीट पर अवैध निर्माण किया गया था ।यह कार्रवाई निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देषानुसार की गई।
यह निर्माण जाकिर हुसैन ने किया था। इस अवैध निर्माण को पूर्व में कई बार नोटिस देने के बाद नहीं हटाये जाने पर आज तोड़ा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे