रायपुर

मोमिनपारा में गौमांस बिक्री करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार
09-Jan-2025 7:37 PM
मोमिनपारा में गौमांस बिक्री करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जनवरी। मोमिनपारा में गौमांस बिक्री करने वाले आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने आज शाम मीडिया को बताया कि 08-09.01.25 की दरम्यानी रात्रि मिली सूचना मिली थी कि मोमिनपारा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा गौमांस बिक्री की जा रही है। इस  पर एएसपी सीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल मकान में रेड  किया गया। जहां एक कमरे में एक व्यक्ति उपस्थित था। पुलिस पार्टी आते देख अन्य कई लोग मौके से भाग निकले थे। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ में अपना नाम समीर मण्डल बताया। पुलिस टीम के कमरे की तलाशी लेने के दौरान कमरे में गौमांस, मांस काटने का बड़ा हथियार/चाकू, तराजू सहित अन्य सामग्री मिली।

डॉ सिंह ने बताया  समीर मण्डल से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी के साथ मिलकर गौमांस की बिक्री करना बताया । और दिन भर तलाशी के बाद  खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर एवं मोह. ईरशाद कुरैशी सभी को पकड़ा गया। सभी आरोपियों से गौमांस, नायलोन रस्सी, लकडी का गुटका, तराजू, किलो बाट, मांस काटने का 04 बडे हथियार/चाकू  बिक्री रकम  2550 रूपये जप्त कर आजाद चौक पुलिस ने  धारा 299, 325 बी.एन.एस. तथा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 का अपराध दर्ज किया । गिरफ्तार आरोपियों से उनके बैक और फारवरिड लिंक के संबंध में  पूछताछ जारी है। 

गिरफ्तार आरोपी

01.  समीर मण्डल  36

02.  खुर्शीद अली  30

03.  मोह. मुन्तजीर हैदर उर्फ हैदर 30   

04.  अशफाक अली  47

05.  अरमान हैदर  28

06.  मोह. ईरशाद कुरैशी 28


अन्य पोस्ट