रायपुर

योजनाओं की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित
09-Jan-2025 6:25 PM
योजनाओं की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित

तीन राज्य स्तरीय विशेषज्ञ अंकन समितियों का भी गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जनवरी। केंद्रीय पर्यावरण वन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के राज्य पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण के साथ तीन राज्य स्तरीय विशेषग्य अंकन समितियों का गठन किया है। प्राधिकरण में पी वेंकट नरसिंगा रावअध्यक्ष, डॉ शैलेष जाधव प्रोफेसर बायोटेक्नालॉजी रविवि सदस्य और पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे। अब तक इसके अध्यक्ष बी पी नोन्हारे रहे हैं।

इसी तरह से तीन अंकन समितियों में रायपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद  पांडे, डॉ. रवि प्रकाश मिश्रा विक्रम सिंह ध्रुव, मोहन लाल अग्रवाल, सुरेशचंद्र साव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव आवास पर्यावरण सदस्य होंगे। इन समितियों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा । यह समिति एमसीबी कोरिया सूरजपुर-बलरामपुर-जशपुर सरगुजा, जीपीएम, मुंगेली, बिलासपुर, सक्ती, कोरबा के मामले सुनेगी। यह समिति निजी और सरकारी योजनाओं के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति (ईसी)जारी करती है।

राज्य समिति-2 के अध्यक्ष विक्रम सिंह लाकड़ा डॉ. थुला सिंघम, कलईचेलवन रविवि, निलेश्वर साहू, सुनील कुमार शर्मा सदस्य होंगे।  यह समिति रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा केसीजी, कवर्धा, नांदगांव, मोहला मानपुर, बालोद के मामलों में निर्णय लेगी। समिति 3 के अध्यक्ष जय सिंह म्हस्के, डॉ. विकास जैन, रमाशंकर मिश्रा, डॉ. अजय विक्रम अहिरवार, समीर स्वरूप के साथ आवास पर्यावरण विभाग के सचिव सदस्य होंगे। यह समिति गरियाबंद, धमतरी-दुर्ग, कांकेर, कोंडगांव, नारायणपुर,बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के प्रस्ताव पर निर्णय लेगी।

रायपुर की समिति 8 महीनों से रिक्त थी। पिछले अध्यक्ष डीएफओ नोनहारे हाईकोर्ट के आदेश पर हटाए गए थे। उन पर मालिक मकबुजा का प्रकरण दर्ज था। इस पर भी कोर्ट ने सजा और पांच लाख का जुर्माना लगाया था। हालांकि नोनहारे ने सजा पर स्टे ले रखा है।


अन्य पोस्ट