रायपुर
सरगुजा में शीत लहर
09-Jan-2025 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जनवरी। प्रदेश या उत्तरी इलाका जबर्दस्त शीत लहर की चपेट में है। सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में रात का तापमान पूरे प्रदेश में सबसे कम 2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बलरामपुर में पारा 3.7 डिग्री पर थमा रहा। इधर मध्य छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में 10, रायपुर में 12.2,दुर्ग 8.2नांदगांव में 9 डिग्री दर्ज किया गया।
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी ईरान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 10 जनवरी को मामूली वृद्धि संभावित है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। 11 और 12 जनवरी को कोरिया जिले और उसके आसपास के जिलों में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे