रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। शासकीय दूब महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रायोजक छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा जिला स्वास्थ्य समिति रहे ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ संजीव मेश्राम (डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर ,मेंटल हेल्थ) तथा कीनोट स्पीकर डॉ जे सी आजवानी थे ।
आयोजन का विषय था माइंड मैटर्स: ब्रेकिंग द साइलेंस । प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। डॉ. अजवानी ने कहा कि, तनाव से बचा नहीं जा सकता पर उसके साथ जीने का प्रयास करना चाहिए । डॉ प्रीति नारायण नोडल ऑफिसर , मातृत्व स्वास्थ्य ने कहा कि विकास के प्रयास निरंतर होने चाहिए , मेंटल हेल्थ अच्छी होगी तो हमारी प्रगति तय है ।नोडल ऑफिसर संजीव मेश्राम ने कहा कि मेंटल हेल्थ खराब करने में नशा एक बड़ा कारण है । प्रशांत पांडेय मास्टर ट्रेनर रहे।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ रिचा शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ।
पोस्टर मेकिंग और रील मेकिंग प्रतियोगिता में डिग्री गर्ल्स , दुर्गा , देवेंद्र नगर कॉलेज और छत्तीसगढ़ कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ मिनी एलेक्स ने संचालन धन्यवाद ज्ञापन डॉ गौतमी भतपहरी ने किया । डॉ वजिंदर कौर ने राष्ट्रीय मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के बारे में बताया जो सभी 33 जिलों में संचालित है। परामर्श के लिए 14416 में कॉल कर सकते हैं। समिति की सदस्य डॉ विनीता साहू प्राध्यापक 40-40 छात्राओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।