रायपुर

डीए डीआर देने भूपेश के नक्शे कदम पर चल रही है साय सरकार-पेंशनर
09-Jan-2025 3:43 PM
डीए डीआर देने भूपेश के नक्शे कदम  पर चल रही है साय सरकार-पेंशनर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी।
छत्तीसगढ़ राज्य में पेंशनरों और कर्मचारियों को महंगाई राहत भत्ता देने द्बके मामले में राज्य के सत्ता में पदारुढ़ भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के नक्शे कदम पर चल रही हैयह आरोप छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक एवं भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने लगाया है। 

नामदेव, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत,  छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी मनहर, पेंशनर्स एसोशियेशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान , छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत तथा छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के अध्यक्ष ओ पी भट्ट ने मुख्य सचिव व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर छत्तीसगढ़ राज्य में पेंशनरों के महंगाई राहत के मामलें में मुख्यमन्त्री को गुमराह करने, सच्चाई से अनभिज्ञ रख कर छत्तीसगढ़ को आर्थिक नुकसान पहुँचाने आरोप लगाया है।

उन्होने कहा कि धारा 49 के नाम पर छत्तीसगढ़ के खजाने में लगभग 24 वर्षो से हो रहे अरबों की हानि को संज्ञान में लेकर इस पर रोक लगाने और  अभी भी जुलाई 24 से बकाया 3त्न प्रतिशत महंगाई राहत के आदेश तुरन्त जारी करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट