रायपुर

बनते ही उखडऩे लगा डामर और बजरी
09-Jan-2025 3:40 PM
बनते ही उखडऩे लगा डामर और बजरी

रायपुर, 9 जनवरी। 3 से 8 जनवरी तक चले डामरीकरण और मरम्मत के बाद मोवा ओवर ब्रिज से ट्रेफिक  शुरू हो गया है । इस मरम्मत को करने में छह दिन और मरम्मत के लिए डाले गए डामर और बजरी छह घंटे में ही उखडऩे लगा है । लोनिवि द्वारा कराए गए डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ जागरूक लोगों ने इस सडक़ की फोटो वीडियो शूट कर वायरल किया है। बताया जा रहा है कि ब्रिज के हर स्पान को बीच के जोड़ में भी दरारे खुली आंख से देखा जा सकता है। ब्रिज के किनारे दीवार के पास तो बजरी मिले डामर के बड़े टुकड़े उखड़े देखे जा सकते हैं । कहा जा रहा है कि डामरीकरण के लिए बिटूमिन को पर्याप्त तापमान में नहीं दिए जाने से यह उखडऩे लगा है । वहीं विभाग के अफसरों का कह ना है कि डामरीकृत सडक़ पर ग्रिप बनाए रखने उपर से बजरी का छिडक़ाव किया गया है। यह बजरी वही है न कि उखड़ी हुई बजरी।


अन्य पोस्ट