रायपुर

तूता में चालीसा पाठ, बीरगांव में रैली सभा बीएड शिक्षकों का आंदोलन जारी
08-Jan-2025 6:18 PM
तूता में चालीसा पाठ, बीरगांव में रैली सभा बीएड शिक्षकों का आंदोलन जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जनवरी। बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों का तूता में  आंदोलन आमरण अनशन जारी है।आंदोलनकारी सहायक शिक्षकों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। और बीरगांव में  इन शिक्षकों के सा छ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने रैली निकाली।

शिक्षक  14 दिसंबर से सरगुजा बस्तर आदिवासी क्षेत्र से पदयात्रा करते हुए रायपुर तूता पहुंचकर 19 दिसंबर से निरंतर आंदोलन कर हैं। 4 जनवरी से आमरण अनशन भी कर रहे हैं। दो शिक्षकों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमेटी गठन का सहायक शिक्षक विरोध कर रहे हैं। सरकार एक पक्षीय कमेटी की बैठक आयोजित करने वाली है। इसमें सर्वप्रथम सेवा समाप्ति के आदेश को शून्य कर निरस्त करना चाहिए?।

उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षा कर्मियों को भी ऐसे ही बर्खास्त कर,जेल में बंद किया गया था। लेकिन आज दोनों सरकारों को शिक्षा कर्मियों को संविलियन करना पड़ा है।  ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की गई है कि तत्काल सेवा समाप्ति के निर्णय वापस लिए जाएं तथा तदाशय का निर्देश समिति के सदस्यों को प्रदान किया जाए।

उधर बीरगांव में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (मजदूर कार्यकर्ता समिति) ने भी समर्थन में रैली व  आमसभा का आयोजन किया। यह रैली शहीद स्कूल से शुरू होकर पूरे बिरगांव क्षेत्र में निकाली गई। रैली के माध्यम से क्च.श्वस्र सहायक शिक्षकों की समस्याओं और उनकी जायज मांगों को लेकर जागरूकता फैलाई गई।


अन्य पोस्ट