रायपुर

राष्ट्रीय युवा उत्सव 11 से दिल्ली में छत्तीसगढ़ के 75 युवाओं को विदाई
08-Jan-2025 6:16 PM
राष्ट्रीय युवा उत्सव 11 से दिल्ली में छत्तीसगढ़ के 75 युवाओं को विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जनवरी। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है।

राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए कुल 75 प्रतिभागियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है।  भारत मण्डपम नई दिल्ली में 11 एवं 12 जनवरी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के समक्ष भारत को विकसित बनाने के विजऩ को प्रस्तुत करने का अवसर राज्य के 75 युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष  डॉ. रमन सिंह ने कहा कि युवा दिल्ली में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। ऐसा प्रदर्शन करें कि देश के अन्य राज्यो से आये युवाओं के जुबान पर च्च्छत्तीसगढिय़ा सब ले बढिय़ाज्ज् हो।

खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने भी संबोधित किया। गौरतलब है कि युवा महोत्सव के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया। रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 26 और 27 दिसम्बर 2024 को यूथ डॉयलाग सम्पन्न हुआ । 

स्टेट चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के 45 युवाओं का चयन कर उन्हें नई दिल्ली भेजने हेतु च्च्स्द्गठ्ठस्रद्बठ्ठद्द ह्रद्घद्घज्ज् समारोह  का आयोजन किया गया। 30 प्रतिभागियों का चयन लोकगीत, लोकनृत्य, कविता, कहानी, चित्रकला, साइंस मेला एवं वक्तृत्व कला विधाओं से चयनित किया गया है।


अन्य पोस्ट