रायपुर

रायपुर में टेनिस और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी होगी शुरू
08-Jan-2025 6:15 PM
रायपुर में टेनिस और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी होगी शुरू

रायपुर, 8 जनवरी। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  राजधानी  में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी को प्रारं मंजूरी दी है। टेनिस और हॉकी अकादमियों में अंतराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के साथ ही उत्कृष्ट कोच भी उपलब्ध होंगे। जहां खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकेंगे।  गौरतलब है कि वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायपुर में स्थापित होने वाले टेनिस अकादमी के लिए 13 नए पदों तथा राजनांदगांव की हॉकी अकादमी के लिए 14 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।


अन्य पोस्ट