रायपुर
विद्युत केन्द्र बनाने कनेरा में चारागाह और मुक्तिधाम की जमीन का अधिग्रहण ग्रामीण विरोध में आए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। राजधानी से लगे कनेरा गांव की चरागाह और मुक्तिधाम जमीन के सरकारी अधिग्रहण को लेकर ग्रामीण विरोध में उतर आए हैं।
ग्रामीणों ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी आपत्ति जताई । बताया जा रहा है कि चाराहाह की इस जमीन पर सीएसईबी एक बड़ा सप्लाई नियंत्रण सेंटर जो लोड डिस्पैच सेमटर की तरह काम करेगा का निर्माण करने जा रहा है। यह अधिग्रहण सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के खिलाफ है। कोर्ट ने चारागाह की जमीन के किसी भी योजना के लिए अधिग्रहण पर रोक लगाया है।
ग्राम पंचायत कन्हेरा विकास खण्ड धरसीवा जिला रायपुर के चारागाह और मुक्तिधाम की ज़मीन को सरकार के द्वारा व्यापारियों को बिजली देने के लिए विद्युत विभाग को दिया जा रहा जिसके विरोध में
किसान नेता चंद्रशेखर शुक्ला के नेतृत्व मे पूरे कन्हेरा के ग्रामीणों के साथ रायपुर कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा।शुक्ला ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत चारागाह की ज़मीन को सुरक्षित रखने का आदेश को भी अनदेखा कर ज़मीन को एलाट करना गलत है। ग्रामीणों के साथ अपनी बातों को रखकर कलेक्टर से एलाटमेट निरस्त करने का आग्रह किया और नहीं मानने पर कोर्ट तक जाने की बात कही।उनके साथ ग्राम पंचायत कन्हेरा के सरपंच श्रीमती आस्मीन सुखनंदन जांगड़े,जनपद सदस्य ईश्वर निषाद,व समस्त पंचगण ग्राम पंचायत कन्हेरा के सैकड़ों महिलाएं,पुरूष ग्रामीण उपस्थित थे।