रायपुर

पड़ोसियों से घर दरक रहे थे, आटा चक्की सील
08-Jan-2025 6:12 PM
पड़ोसियों से घर दरक रहे थे, आटा चक्की सील

रायपुर, 8 जनवरी। निगम के जोन अमले ने दुबे कालोनी मोवा मुख्य मार्ग में दीपक आटा चक्की को सील किया है।  इससे  आटा चक्की को कई बार नोटिस दी गई किंतु इसके उपरांत भी संबंधित व्यवसायी ने कार्य बंद नहीं किया। जबकि उसके पीछे के घर में अत्यधिक कंपन और दीवाल में क्रेक की समस्या आ रही थी । इस शिकायत पर प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह आयुक्त  अबिनाष मिश्रा के निर्देशपर जोन 9 कमिष्नर संतोष पाण्डेय ने स्थल पर पहुंचकर  आटा चक्की को ताला लगाकर सीलबंद करने किया।


अन्य पोस्ट