रायपुर

डेका से परिवीक्षाधीन अफसरों की भेंट
08-Jan-2025 6:10 PM
डेका से परिवीक्षाधीन अफसरों की भेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जनवरी। राज्यपाल  रमेन डेका से आज राजभवन में भावसे  2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी और कहा कि वनों की सुरक्षा और संरक्षण देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस कार्य को अपना प्रथम कर्तव्य मानना चाहिए। राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को अपने कार्य मेें नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभारी एपीसीसीएफ नवीद शजाउद्दीन, परिवीक्षाधीन अधिकारी सुश्री श्वेता कम्बोज,  तन्मय कौशिक  गौतम पदीभर और सुमेध संजय सुरवाडे थे।


अन्य पोस्ट