रायपुर
नानी की हत्या करने वाला फरार नाती गिरफ्तार
08-Jan-2025 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जनवरी। खमतराई क्षेत्रांतर्गत शहीद नगर में नानी की हत्या का फरार नाती आरोपी प्रेम यादव गिरफ्तार कर लिया गया है । थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत शहीद नगर निवासी भुरी भाई यादव पति स्व.मनीराम यादव (75) सिर में चोट लगने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। घायल को अस्पताल में भर्ती न कर घर पर ही इलाज कर रहा था । और उसकी मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के सिर में चोट के कारण मृत्यु होना बताया। खमतराई पुलिस धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही थी। उसकी तलाश में मुखबीर की मदद ले रही थी।
मुखबिर की सूचना पर प्रेम यादव 35 शिवानंद नगर से गुढिय़ारी की ओर जा रहा है। टीम द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ मे हत्या स्वीकार किया। उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे