रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। कल देर रात मोवा के रेस्टोरेंट और खमतपाई के बार में युवकों ने गाली गलौज कर तोडफ़ोड़ की। मोवा इलाके में एसएससी अस्पताल के पास स्थित रस कैफे में तोडफ़ोड़ हुई।कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अविनाश चावला, किसी पूजा नाम की युवती के साथ था। रात करीब 11.30 बजे नसीब खान अपने साथियों के साथ हाकी स्टिक लेकर वहां पहुंचा और अविनाश के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। और स्टिक से रेस्टोरेंट के कांच के गेट को तोडक़र फरार हो गए । अविनाश ने आधी रात एक बजे मोवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। उधर खमतराई इलाके में रिलायंस पेट्रोल पंप से लगे रसरंग बार में सोनू नाम के युवक साथियों ने भोला श्रीवास के साथ गाली गलौज मारपीट की। तेलीबांधा के ग्राम जोरा स्थित बाजार के पास राजू यादव ने अपनी पत्नी भारती निषाद के साथ सरे राह मारपीट की। डी डी नगर के शिवनगर चंगोराभाठा निवासी भोला राम सिन्हा ने धन्नूराम से घरेलू विवाद पर गाली गलौज हाथ मुक्के से मारपीट की ।आरंग के ग्राम छटेरा निवासी देवराज धृतलहरे ने नारायण धृलहरे से शराब पीने पैसे न देने पर मारपीट की। पुलिस ने सभी मामले धारा 296,115-2,351-2,324-4,3-5 के तहत दर्ज कर लिए है।