रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। निगम प्रशासक, जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आयुक्त अबिनाष मिश्रा की उपस्थिति में अपर आयुक्त, उपायुक्त, जोन कमिष्नरों की बैठक ली। निगम के कार्यो की समीक्षा कर जनहित की दृष्टि से निर्देश दिये। प्रशासक ने सभी जोन कमिष्नरों को निर्देशित किया है कि वे सप्ताह में प्रत्येक सोमवार और गुरूवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जोन कार्यालय में आने वाले आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुने एवं उनके निदान करें। किसी भी जोन, निगम मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और निराश्रित पेंशन का कोई भी आवेदन लंबित ना रहे एवं उसकी स्वीकृति में अनावश्यक विलंब ना हो, इसका विशेष ध्यान संबंधित अधिकारी रखें।
जला कलेक्टर , प्रषासक ने निर्देषित किया है कि सफाई कार्य राजधानी शहर के अनुरूप पूर्ण गंभीरता से करवाया जाये, निर्धारित सफाई कामगारों की ड्यूटी पर शत प्रतिषत संख्या में उपस्थिति हो एवं सफाई कार्य को निरंतर मॉनिटर कर जनअपेक्षित रूप में गुणवत्ता युक्त करवाया जाये। नये नल कनेक्शन,भवन अनुज्ञा के सभी आवेदन के त्वरित निदान सुनिष्चित किया जाये।
प्रशासक का निगम मुख्यालय में औचक निरीक्षण
बुधवार सुबह कलेक्टर एवं प्रशासक गौरव सिंह ने निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया । उन्होने पहले जन्म मृत्यु शाखा में जाकर आए नागरिकों से ली जानकारी । समय पर जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देने के दिए निर्देश। वहां पहुंचे आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्या, कामों की लंबित अवधि पूछ रहे है। वृद्ध महिला को चेयर पर बिठाया समस्या पूछ अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश। वे प्रधान मंत्री आवास शाखा में भी गए और नागरिकों को समय पर रिस्पॉन्स करने कहा।नगर निगम के बाजार एवं नजूल विभाग का कर रहे निरीक्षण। आवेदन की स्थिति का स्वयं देख जानकारी ली।
सिंह प्रकिया जानकारी लेकर आवेदन को लंबित न रखने के दिए निर्देश। कलेक्टर समाजिक एवं निराश्रित पेंशन शाखा के निरीक्षण में लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्हे बताए जाने पर पूछा कि 31हजार पेंशन धारियों को कितने को पेंशन मिल रही है। नहीं मिल रही है तो उसका कारण पता कर निराकरण करे।
सडक़ पर भी कार्रवाई : दौरे पर निकले कलेक्टर ने प्रेशर हॉर्न बजा रहे बाइक सवार एक युवक को रोका। सडक़ पर उतर कर यातायात पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।