रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। देवेंद्रनगर में व्यापारी के साथ धोखाधड़ी हो गई। व्यापारी ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। आरोपी विकास वर्मा चार माह से कम्पनी के लिए रिकवरी का काम करता था। जिसने कोल्ड स्टोरेज का 62923 रूपए का भाड़ा वसूल कर कम्पनी में जमा नहीं कर धोखाधड़ी कर दी।
सुंभाकर जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डायमंड टी के पास मोवा रहता है। और बाहुबली कोल्ड स्टोरेज के नाम से लालगंगा मिडास में आफिस है। जहा पर गोकुल नगर गुढियारी निवासी विकास वर्मा चार माह पूर्व से आफिस में कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा वसूलने का काम करता था। सुंभाकर ने विकास को 24 अक्टूबर 2024 को असली पर्ची देकर भाडा वसुली करने के लिये गोपाल पंडित जिसका आफिस लालगंगा मिडास के तृतीय तल मे है भेजा था। जहां विकास ने गोपाल पंडित से 62923/रू भाड़ा लेकर आफिस में जमा नहीं किया। और उक्त रकम को लेकर भाग गया। आफिस में पैसा जमा नहीं होने पर विकास को फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया।
बार-बार फोन करने पर उसका फोन बंद आने लगा। जिस पर सुभांकर ने धोखाधड़ी होने के शक में देवेंद्र नगर थाना जाकर विकास वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने विकास वर्र्मा पर धारा 316-2 का अपराध दर्ज किया है। आफिस स्टाफ सहित विकास के मोबाइल नम्बर से पतासाजी की जा रही है।