रायपुर

साव ने कहा था चुनाव अलग अलग होंगे, जायसवाल बोल रहे एक साथ
08-Jan-2025 2:47 PM
साव ने कहा था चुनाव अलग अलग होंगे, जायसवाल बोल रहे एक साथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। 
महापौर, पालिका- नगर पंचायत अध्यक्षों के पदों का जातिय आरक्षण कल पूरा होने के बाद अब सबकी निगाहें इनके चुनाव तिथियों पर टिक गई है।   स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि   कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। 15 जनवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत एक साथ कराने की मंशा जाहिर की है। सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंगलवार को कहा था कि एक साथ कराना संभव नहीं है।  निकाय-पंचायत चुनाव की तारीख अलग-अलग होगी। और वोटिंग चरणबद्ध होगा, लेकिन दोनों चुनाव के लिए आचार संहिता एक साथ लगेगी।

साव ने कहा  कि कल आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।यह सरकार के स्तर पर अंतिम काम था। इसकी पूरी सूची आयोग को भेज रहे हैं।भाजपा ने कई स्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कल एक वृहद स्तर पर बैठक है। एक तरह से कार्यशाला है।भाजपा का एक एक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है। जनता का भी इन चुनावों में भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा।


अन्य पोस्ट