रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। जमीन सौदे में धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी को खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। देवेंद्र नगर सेक्टर 5 निवासी महेश कोडवानी और भारती कोडवानी पर एफआईआर सिविल लाइन्स थाने में दर्ज कराई है।एफआईआर के मुतबिक उक्त आरोपी पति-पत्नी में 1.90 करोड़ रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से अपनी जमीन का सौदा किया था, लेकिन उक्त जमीन के रिकार्ड में तकनीकी त्रुटि के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। लेकिन सौदे के एवज में जो 75 लाख रूपए की राशि ली थी पति पत्नी ने देने से इनकार किया। इसके बाद दीपक रहेजा ने एफआईआर दर्ज की है।
एफआईआर के मुताबिक यह सौदा मंदिर हसौद के खसरा नंबर 788/2, 788/3,789/1, 789/2, 790/3 रकबा क्रमश: 0.2100, 0.9550, 0.3440, 0.1660, 0.7520 हेक्टेयर कुल रकबा 2.4270 हेक्टेयर के लिए हुआ था? पुलिस के मुताबिक प्रार्थी ने रिपोर्ट लिखाई है कि ये कुल सौदा 06 एकड का था, लेकिन आरोपी ने उसे मौके पर ले जाकर दिखाया था जमीन दिखाते समय आरोपी ने खसरा नंबर 788/3, का बी-1 रकबा 0.9550 हेक्टेयर (2.36) एकड़) का आनलाईन प्रति दिखाकर सभी जमीन 06 एकड को 01 करोड़ 90 लाख रू. प्रति एकड की दर से सौदा किया। बाद में दीपक को पता चला कि खसरा नंबर 788/3 जो महेश कोडवानी एवं इकरार नामा कर्ता ने सौदा किया है, उस खसरा नंबर का जमीन ही नहीं है। अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।