रायपुर
वन्य जीव वार्षिक कैलेंडर विमोचित
07-Jan-2025 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुुदेव साय ने गत दिवस यहां सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के वन्य जीव पर आधारित वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप पौराणिक को वन्य प्राणी संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि वार्षिक कैलेंडर में छत्तीसगढ़ के राज्य पशु वन भैंसा, राज्य पक्षी पहाड़ी मैना के अलावा राष्ट्रीय पशु बाघ ,नीलगिरी आईबेक्स,मैकाक,भालू, कोयल,और चित्रकोट जलप्रपात सहित अन्य वन्य जीवों के आकर्षक छायाचित्र शामिल किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे