रायपुर
रायपुर, 7 जनवरी। स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार कार्य योजना के तहत रायपुर शहर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से स्थापित पहले ई-चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया। इस दौरान साव सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी पुरंदर मिश्रा ने जन जागरूकता से जुड़े स्वच्छ वायु संदेश युक्त पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, बीरगांव आयुक्त युगल उर्वशा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी व उपस्थित रहे। निगम कई विभागों के साथ मिलकर स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार कार्य योजना पर काम कर रहे हैं। रायपुर व बीरगांव में ई-चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है एवं सघन वृक्षारोपण के साथ ही धूल मुक्त सडक़ों के निर्माण की दिशा में पहल की जा रही है। प्रदूषण के स्वास्थ्यगत खतरों को देखते हुए नॉन मोटराइज्ड मार्ग निर्धारित करने, पक्षी विहार तैयार करने व शहरी उद्यानों के रख-रखाव पर ध्यान दिया जा रहा है।