रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग है, इसके पूर्व सीजन का आयोजन कैंडी, श्रीलंका में हुआ था। इस वर्ष इस बार लीग भारत में हो रहा। जो 06 से 18 फरवरी तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
इस प्रतियोगिता में क्रिस गेल, डेविड वार्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यु वेड, मोइन अली, एरोन फीचं , तिसारा परेरा, रॉबीन उथ्थपा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक तथा डेनियल क्रिष्यचन हैं।
लीग में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रहीं है। जिनमें बिग बॉस, दुबई जायंट, दिल्ली रॉयलस, राजस्थान किंग, हरियाणा ग्लेडियेटर्स, गुजराज संप्रमी तथा प्रदेश से छत्तीसगढ वारीयर्स सम्मिलित हैं।
समारोह में अनेक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडिय़ों को ड्राफ्ट के माध्यम से विभिन्न टीमों में चुना गया। समारोह में मुख्य रुप से आईपीएल तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर चारु शर्मा, बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा, लीग के सीइओ शिवेन शर्मा, सीआओ तरुणेष सिंह परिहार तथा छत्तीसगढ क्रिकेट एंकर खुशी अंसारी प्रमुख रहे।
सबसे मंहगे खिलाड़ी : सबसे मंहगे खिलाडिय़ों में सुरेश रैना, शिखर धवन, डवेन ब्रेवो, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, युसुफ पठान, कोरी एंडरसन, मोइन अली तथा तिलकरत्ने दिलशान सम्मिलित रहे।
छत्तीसगढ वारियर्स की टीम में सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, अंबाती रायडु, पवन नेगी आदि शामिल हैं। लीग में प्रदेश के खिलाडियों में विशाल कुषवाहा, अमित मिश्रा, कलीम खान, पंकज राव, जतिन सक्सेना तथा मनोज सिंह प्रमुख हैं। इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने बॉलीवुड से तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुश्मान खुराना साथ ही गायक विशाल मिश्रा, सोनु निगम, हार्डी सन्धु जैसे सितारे परफार्मेंस देगें। लीग के सीईओ तरुणेष सिंह परिहार ने बताया कि प्रदेश तथा शहर के स्थानीय दर्शकों तक मैच की पहुंच आसान बनाने हेतु टिकट दाम न्यूनतम स्तर पर ही रखने के प्रयास किए जाएगें।