रायपुर

भगवान को चुराने वाला एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
06-Jan-2025 6:03 PM
भगवान को चुराने वाला एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जनवरी। मंदिरों से मूर्ति चुराने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका दूसरा साथी फरार है। दोनों ने रायपुर से जाकर अभनपुर क्षेत्र के अलग - अलग मंदिरों से मूर्तियां चुराया था। इससे  हनुमान जी की मूर्ति 2 शिवलिंग जब्त किए गए हैं ।

ग्राम बिरोदा निवासी लाला राम साहू ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था।  वह और साथी गांव वाले बिरोदा मोड पानी टंकी के पास स्थित हनुमान मंदिर में  सुबह शाम आरती पूजा-पाठ करते है। 03 दिसंबर 24 की रात्रि 08.00 बजे से 10.00 बजे के मध्य कोलर निवासी अज्जू साहू ने लाला राम  को फोन कर बताया कि मंदिर में हनुमान जी का मूर्ति नहीं है। तब लालाराम, सरपंच एवं अन्य ग्रामवासी जाकर देखा।कोई अज्ञात चोर हनुमान जी का मर्ति व उसमें लगा चांदी की आंखें को चोरी कर ले गया।अभनपुर पुलिस  धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। 

मुखबीर की मदद पर मिली सूचना पर आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुर्रे 27  देवपुरी सतनाम चौक थाना टिकरापारा रायपुर के रूप में कर पकड़ा ।  कड़ाई से पूूछताछ में उसने  अपने एक अन्य साथी के साथ  मूर्ति चोरी करना बताया। ये लोग रायपुर से आसपास के गांवों को मंदिरों की रेकी कर चोरी सर के।  उसने विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिरदा के शीतला तालाब पार एवं नरैया तालाब पास स्थित शिव मंदिरों से शिवलिंग चोरी करना बताया ।  थाना विधानसभा में भी  धारा 298, 303(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज है। सुरेन्द्र से चोरी की 01 हनुमानजी की, 02 शिवलिंग जप्त कर किया गया। 

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।


अन्य पोस्ट