रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी। भाठागांव के जमीन दलील ने पत्नी,बेटियों के साथ मिलक दूसरे की भूमि को अपना बताकर बेचने और 1.32 करोडक़ी धोखाधड़ी की। इनके शिकार लोगों की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुटरचना कर षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करने का अपराध दर्ज किया है।
चंगोराभाठा निवासी पीडि़त मयूर निर्मल व विनोद सिंह ठाकुर ने शिकायत कर पुलिस को बताया था कि दो वर्ष पहले 13 फरवरी 23 को रेखा गोयल की भांठागांव स्थित भूमि को अपनी इकरारशुदा भूमि होना बताकर आशीष बाजपेयी ने पीडि़तों से 82 लाख रुपए लिए। इसके साथ ही मुख्य आरोपी की पुत्री सौम्या बाजपेयी ने अपनी भूमि के एवज में 15 लाख, पुत्री तान्या ने 23 लाख रुपए व पत्नी जया बाजपेयी ने 10 लाख कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपए ऐंठ लिए परंतु जब बैनामा पंजीयन के लिए टालमटोल करने लगे तब पीडि़तों को शक हुआ। वास्तविक भूमि स्वामी रेखा गोयल से संपर्क किया। रेखा गोयल ने जमीन दलाल आशीष बाजपाई से किसी प्रकार का इकरार होना नहीं बताया। इसके पूर्व ही पीडि़तों ने आशीष बाजपाई से इकरारशुदा भूमि पर विकास कार्य भी शुरू करवाया दिया था। जहां तकरीबन 45 लाख रुपयों का खर्च हुआ। इसके बाद आशीष बाजपाई ने उक्त इकरारशुदा भूमि को राजेश आहूजा को भी बेचने का प्रयास किया। पूरे मामले की शिकायत पर पुलिस ने आशीष बाजपेयी निवासी गिरीराज टॉवर सुंदर नगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।