रायपुर

बृजमोहन, पाण्डेय ने आकाश को खिलाया केक
06-Jan-2025 5:55 PM
बृजमोहन, पाण्डेय ने आकाश को खिलाया केक

रायपुर, 6 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आकाश विग ने कल अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस मौके पर उनके निवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय,सांसद बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांड ने घर पहुंचक आकाश को जन्मदिन की बधाई दी। पश्चात् दोपहर को आकाश ने सेवा भारती मातृ छाया कोटा में बच्चों को पोषक खाद्य सामग्री व मिठाई चॉकलेट आदि वितरित किया । जिला अस्पताल टिकरापारा में माताओं को दूध और फ्रूट, लायंस क्लब वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों को खाना खिलाकर कपड़े भेंट किया। रात्रि अपने निवास में उन्होंने अपने मित्रों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ केक काटकर सबकी शुभकामना व आशीर्वाद लिया।


अन्य पोस्ट