रायपुर

जरुरतमंदों को कपड़े कम्बल वितरित
06-Jan-2025 5:53 PM
जरुरतमंदों को कपड़े कम्बल वितरित

रायपुर, 6 जनवरी। समाजसेवी संस्था लीड फाउंडेशन ने अपनी स्थापना की छठवीं वर्षगांठ मेकाहारा में मरीजों और जरूरतमंदों को क्लॉथ बैंक से नि:शुल्क कपड़ा एवं कम्बल वितरण कर मनाई ।

फाउंडेशन का साप्ताहिक कार्यक्रम पिछले 6 वर्षों से मेकाहारा में सतत रूप से जारी है । जिससे अब तक लगभग 25000 जरूरतमंदों को कपड़े, कम्बल, साड़ी आदि वितरित किए गए ।   कपड़ा कलेक्शन के लिए शहर के विभिन्न कॉलोनी में क्लॉथ बॉक्स भी स्थापित किए गए है। आज  कपड़ा एवं कम्बल वितरण शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जन चिकित्सक डॉ राकेश गुप्ता के विशेष आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर लीड टीम से साजिद अख्तर, रेखा पांडे, एस जमुना, अब्दुल अज़ीज़, श्रुति ओझा, शुभ्रा ठाकुर, हरीश भाई, पवन सक्सेना, एम एम हैदरी, अज़ीम खान, लक्ष्मण सेन, आकाश सिंह, संकेत ठाकुर आदि उपस्थित हुए ।


अन्य पोस्ट